फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga Barrage Accident, Money was demanded in the name of officers along with police station

Ganga Barrage Accident: थाना पुलिस के साथ अधिकारियों के नाम पर भी मांगी थी रकम, हाथ लगी है वॉयस रिकॉर्डिंग

Sat, 04 Nov 2023 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Nov 2023 09:39 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाबालिग चालक के डॉक्टर पिता से बिचौलियों ने डील की। पैसा उनसे लिया गया, मगर आशीष के परिवार को 1.90 लाख रुपये ही दिए। इसके बाद में और रुपयों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के नाम पर की गई।

विज्ञापन
Ganga Barrage Accident, Money was demanded in the name of officers along with police station
kanpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज पर 28 अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत के मामले में पुलिस की फर्जी कहानी के खुलासे के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला कि बिचौलिए ने नाबालिग चालक को बचाने के लिए उच्च अधिकारियों के नाम पर और रुपये मांगे थे।

विज्ञापन

इस संबंध में वायस रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। एडीसीपी इसे अपनी जांच में शामिल करेंगे। सड़क हादसे में रामपुर निवासी मेवालाल के बेटे सागर और उन्नाव गंगाघाट कनिकामऊ निवासी शिवचरन रावत के बेटे आशीष की कार की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नवाबगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चारों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया था। बाद में इस प्रकरण में 15 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवारों ने रुपये न मिलने का आरोप लगाया। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने जांच एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह को सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के परिवार को 1.90 लाख रुपये ही दिए
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाबालिग चालक के डॉक्टर पिता से बिचौलियों ने डील की। पैसा उनसे लिया गया, मगर आशीष के परिवार को 1.90 लाख रुपये ही दिए। इसके बाद में और रुपयों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के नाम पर की गई। जबकि, डॉक्टर से पूछताछ में एक पुलिस अधिकारी के सामने 15 लाख देने की बात कबूली।

पीड़ित परिवार के आज दर्ज होंगे बयान
एडीसीपी सेंट्रल को शुक्रवार पीड़ित परिवार के घर जाकर उनके बयान दर्ज करने थे, लेकिन कारोबारी के बेटे की हत्या में साक्ष्य एकत्रित करने के चलते नहीं जा सकीं। शनिवार को वह पीड़ित परिवार से मिलकर उनके बयान दर्ज करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed