फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang that arranged marriages for money busted, woman killed for not marrying another woman

UP: रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दूसरी शादी नहीं करने पर महिला को मार डाला

Wed, 18 Sep 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2024 11:51 PM IST
सार

रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दूसरी शादी नहीं करने पर महिला का गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को तालबेहट में झाड़ियों में फेंका था।

विज्ञापन
Gang that arranged marriages for money busted, woman killed for not marrying another woman
सावित्री उर्फ सुनीता की फाइल फोटो व नितिन के घर के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह ने दूसरी शादी नहीं करने पर गुरगांव की रहने वाली एक बच्चे की मां की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रुपये लेकर शादी कराने का मामला इस क्षेत्र में पहली बार आया है। इस तरह के मामले हरियाणा में होते रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने महिला की हत्या करके शव को ललितपुर के तालबेहट में फेंक दिया था। मंगलवार को शव मिलने के बाद ललितपुर की पुलिस सक्रिय हुई। बताया जा रहा है कि महिला 14 दिन पहले गिरोह के सरगना के घर गई थी। उसे दूसरी शादी के लिए झांसी भेजा गया था। आरोपी ने ही महिला की पहली शादी कराई थी। पहले पति से विवाद के बाद अब दूसरी शादी करा रहा था। महिला के पोल खोलने की धमकी देने के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरगांव निवासी नितिन की पत्नी सावित्री उर्फ सुनीता (22) बेटी अंशिका (1) के साथ चार सितंबर को पड़ोस में रहने वाले अखिलेश सचान उर्फ पप्पू के घर जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। बाद में पता चला कि वह अखिलेश के बेटे रोहित के साथ फोटो खिंचवाने पुखरायां गई है। दोपहर तक घर नहीं आने पर महिला का पति नितिन एक बजे अखिलेश के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी विद्या देवी ने सुनीता के घर नहीं आने की जानकारी दी। बताया कि सुनीता गांव के धर्मेंद्र व उसकी पत्नी रानी से मिलने गई है। जबकि विद्या देवी की जेठानी ने सुनीता के आने की जानकारी दी। विद्या देवी की जेठानी ने यह भी बताया कि अखिलेश और उसकी पत्नी रुपये लेकर शादी कराने की दलाली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार की रात ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन पुल के आगे सड़क के किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने मामले का खुलासा करने के लिए छह टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने रात में ही ललितपुर, झांसी व जालौन के टोल प्लाजा व अन्य सीसीटीवी कैमरों के कई सौ किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध कार होंडा अमेज रंग सफेद की पहचान की गई। साथ ही मृतका की शिनाख्त सुनीता उर्फ सावित्री (22) पत्नी नितिन निवासी ग्राम गुरगांव थाना भोगनीपुर कानपुर देहात के रूप में की गई।

पुलिस ने कार को बरामद करते हुए पप्पू सचान उर्फ अखिलेश पुत्र लक्ष्मीनारायण, धर्मेंद्र सचान पुत्र लालता प्रसाद एवं रानी पत्नी धर्मेंंद्र निवासीगण ग्राम गुरगांव थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात को हिरासत में लिया। पूछताछ में पप्पू ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वह लोग रुपये लेकर शादी कराते हैं। सुनीता उर्फ सावित्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने नितिन उर्फ सोनू सचान कराई थी।

 

पप्पू ने बताया कि नितिन शराब पीता था, जिस कारण पति-पत्नी में अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। इस कारण सुनीता पुनः उसके संपर्क में आई। वह लोग सुनीता को बहला-फुसलाकर झांसी में दूसरी शादी कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सुनीता राजी नहीं हुई और उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। भेद खुलने के डर में उन लोगों ने सुनीता को फुसलाकर अपनी कार में बैठाया और झांसी से ललितपुर की ओर आते समय रास्ते में तौलिया से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान न हो सके, इसलिए तालबेहट क्षेत्र में सुनसान जगह पर शव को फेंक दिया था। सुनीता की बेटी को तालबेहट में एक सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए थे। हत्याकांड का मात्र आठ घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली पुलिस टीमों को एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम दिया है।

 

मासूम के सामने ही उतारा मां को मौत के घाट
हत्यारोपियों ने कार में सुनीता को उसकी एक साल की पुत्री अंशिका के सामने ही मार दिया था। अंशिका को तालबेहट में सुनसान एरिया में छोड़कर चले गए थे। मृतका वास्तविक रूप से कहां की रहने वाली है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ लोग उसे गुडगांव का और कुछ सोनभद्र का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed