फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang selling jewelry falsely hallmarked as 18-carat busted; four arrested, including a woman

यूपी: 1.8 कैरेट सोने की चेन में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग, महिला समेत चार को पकड़ा, ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

Sun, 11 Oct 2026 12:20 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 11 Oct 2026 12:20 AM IST
सार

Kanpur News: बिरहाना रोड के सोना चांदी ज्वैलर्स में महिला ज्वैलरी बेचने पहुंची थी। मैनेजर ने मशीन में गहने रख चेक किए तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Gang selling jewelry falsely hallmarked as 18-carat busted; four arrested, including a woman
चौक में मशीन को सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिरहाना रोड स्थित सोना चांदी ज्वैलर्स के शोरूम में नकली हॉलमार्क वाली चेन और दो अंगूठी बेचने पहुंची महिला को मैनेजर की सतर्कता से पकड़ लिया गया। गहनों में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग थी पर जांच में सिर्फ 10 प्रतिशत शुद्धता निकली यानी कि दोनों ज्वैलरी 1.8 कैरेट की मिली। पुलिस ने ज्वैलरी शोरूम के मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की निशानदेही पर पुलिस तीन और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बिरहाना रोड स्थित सोना चांदी ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत आशीष डालमिया ने बताया कि शुक्रवार शाम चकेरी के सफीपुुर लालबंगला निवासी सुमन सिंह नाम की महिला शोरूम में एक चेन और दो अंगूठियां बेचने आई। वजन तौलने पर उसका भार 18.440 ग्राम निकला। गहने की शुद्धता जांचने के लिए गोल्ड मैनेजर दीपक अग्रवाल ने उन्हें मशीन पर रखा तो उसकी शुद्धता सिर्फ 10 प्रतिशत निकली जबकि उसमें 18 कैरेट की हॉल मार्किंग थी। सुमन को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ज्वैलरी रेल बाजार शांतिनगर निवासी उसके परिचित अक्षय गुप्ता ने बेचने के लिए दी थी। अक्षय की ज्वैलरी की दुकान है। इसके बाद आशीष ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 

Trending Videos

फीलखाना थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब अक्षय से पूछताछ की तो उसने बताया कि चौक बाजार में काम करने वाले आयुष नाम के युवक से वह गहने खरीदता है। इस पर पुलिस उस युवक तक पहुंची। आयुष ने बताया कि चौक बाजार के तिलक पार्क के सामने स्थित दीपक वर्मा की दुकान में हॉलमार्किंग होती है। वहां काम करने वाला राहुल मिलावटी सोने में फर्जी हॉलमार्किंग करता है। शनिवार देर रात पुलिस ने दुकान में छापा मारकर हॉलमार्किंग करने वाली मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस सुमन, अक्षय, आयुष और राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने देर रात तक किसी को भी गिरफ्तार करने से इन्कार किया है।

 
विज्ञापन

पुलिस को करनी चाहिए सख्त से सख्त कार्रवाई
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और उपाध्यक्ष अशोक वाजपेयी ने बताया कि सोशल मीडिया से इस तरह की जानकारी सुनने में आई है कि इस मामले में नकली एचयूआईडी और लेजर का दुरुपयोग किया गया है जो भारतीय मानक ब्यूरो के खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हो सकता है कि इसमें कोई गिरोह सक्रिय हो, पुलिस को गहनता से इसकी जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed