{"_id":"62d989f61756f23acb349591","slug":"gang-rape-with-a-girl-in-hardoi-accused-of-blackmailing-her-by-making-obscene-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
Thu, 21 Jul 2022 10:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:47 PM IST
सार
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने उसके फोटो एडिट कर उसके पति को अश्लील फोटो दिखाने का डर दिखाकर उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में वह कानपुर में रहकर एएनएम का कोर्स करती थी। इस दौरान सहेलियों के साथ एक होटल में खाना खाने गई थी, जहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। एक युवक ने उसके फोटो खींच लिए थे।
विज्ञापन
युवक उसके गलत फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले साल दो दिसबंर को वह अपने साथियों के साथ उसे घर लेकर आने के बहाने गांव से कुछ दूरी पर माइनर के पास ले गया। जहां पर तीनों ने उसके साथ संबंध बनाए। इसका वीडियो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल करके पैसों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। युवती ने इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या कर लेने की बात कही है।
विज्ञापन