फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang rape of teenage girl by threatening to make photo viral

Kanpur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 31 Oct 2024 09:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 31 Oct 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of teenage girl by threatening to make photo viral
पीड़िता के पिता ने एसएसपी से की शिकायत, चार लोगों पर आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जसवंतनगर। आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने मामले में चार युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



पीड़िता के पिता ने बताया कि क्षेत्र के गए गांव के रहने वाले युवक ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल करके उसकी 16 वर्षीय पुत्री को साजिश के तहत बात करने लगा। इसी दौरान उसने वीडियो कॉल पर भी बातचीत की और आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट लेकर पुत्री को तीन युवकों के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले पुत्री को आरोपी ने गांव के बाहर रात करीब नौ बजे बुलाकर अपने साथियों के साथ स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर किशोरी को स्क्रीन शॉट वायरल करने की धमकी दी। इसके कुछ दिन बाद आपत्तिजनक फोटो चचेरे भाई को भेजी जो बाद में डिलीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़िता का पिता जब काम से घर लौटा तब पुत्री ने उक्त घटना के बारे में बताया और यह भी बताया कि आरोपी अभी भी लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। पिता ने इन चारों के खिलाफ एसएसपी और प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की गई है। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed