फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang of mobile thieves caught, phones worth 2.5 lakh recovered

Kanpur News: पकड़ा गया मोबाइल चोरों का गिरोह, ढाई लाख के फोन बरामद

Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gang of mobile thieves caught, phones worth 2.5 lakh recovered
जसवंतनगर। मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये की कीमत के चोरी किए गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपी कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से एक मोबाइल दुकानदार है जो कि चोरी के मोबाइल खरीदा करता था।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ आयुषी सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 10 मई को कस्बे में कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने आए थे। नियम के तहत उन्होंने अपने मोबाइल स्कूटी व बाइक के टूल बॉक्स में रख दिए थे। इस दौरान मोबाइल चोर गिरोह ने 12 छात्र-छात्राओं के मोबाइल बाइक व स्कूटी से पार कर दिए थे।
विज्ञापन

घटना की शिकायत शिवम कुमार निवासी नगला भीखन ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसमें एक संदिग्ध कार नजर आई। जांच के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान हुई। रविवार को नगला वर्माजीत की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हाईवे किनारे एक कार के पास दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश उर्फ सोनू निवासी उद्धनापुरा थाना छिबरामऊ, कन्नौज और भानु प्रताप निवासी त्रिपाठी नगर छिबरामऊ, कन्नौज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी मोहित निवासी आवास विकास कॉलोनी छिबरामऊ के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी के 12 मोबाइलों में से नौ बरामद कर लिए जबकि तीन मोबाइल लेकर उनका तीसरा मोहित फरार है। पुलिस ने बताया कि भानु प्रताप की छिबरामऊ में मोबाइल की दुकान है, उसने चोरी के मोबाइल 25 हजार में खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed