फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeed with girl in mahoba, one accused arrested

यूपी: तमंचे के बल पर बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, पड़ोसियों ने एक आरोपी को पकड़ा

Wed, 18 Mar 2020 05:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Mar 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
gang misdeed with girl in mahoba, one accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
महोबा जिले में कबरई कस्बे के एक मोहल्ले में मकान का दरवाजा खुलवाकर दो युवकों ने तमंचे के बल पर 12 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खन्ना के एक गांव निवासी अनुसूचित वर्ग का परिवार कस्बा कबरई में किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। रात में परिजन मकान में सो रहे थे तभी दो युवक दरवाजे पर पहुंच गए और कुंडी खटखटाई। तब 12 वर्षीय बालिका अन्य किराएदारों के आने की आशंका होने पर कुंडी खोलने पहुंच गई।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने बालिका की कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया और खींचकर समीप के खंडहर में ले गए। जहां दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी जाग गए और मौके से भाग रहे एक आरोपी छोटे को पकड़ लिया ओर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए पूछताछ की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे व देवीदीन के खिलाफ धारा 376, पॉस्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed