फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gang misdeed report filed against military husband and friends

सैनिक पति व दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, पत्नी ने कही ये बड़ी बात

Sun, 29 Dec 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Dec 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gang misdeed report filed against military husband and friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
फर्रुखाबाद के कायमगंज में एक महिला ने सैनिक पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। साथ ही बनाया गया वीडियो तलाक न देने पर वायरल करने की धमकी भी दी गई। डीएम व एसपी से गुहार के बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने सैनिक पति, सास, ससुर के अलावा दोस्तों पर दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व नगर के एक सैनिक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने 10 लाख रुपये खर्च किए फिर भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और कार की मांग करने लगे। जब महिला के पिता ने मांग पूरी करने असमर्थता जताई तो वह उसका उत्पीड़न करने लगे। दिवाली की छुट्टी में जब सैनिक पति घर आया तो पत्नी की पिटाई की और कहा कि उसे बेचकर मांग पूरी करेंगे।
विज्ञापन


ससुर ने जेठानी के खिलाफ भी 26 नवंबर को झूठा मुकदमा दर्ज कराया। 25 दिसंबर की रात पति अपने चार साथियों के साथ घर आए। सास-ससुर के अलावा एक अज्ञात भी था। पति ने चारों दोस्तों के साथ उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पति बोला अब तुझसे धंधा कराकर पैसा वसूलेंगे। चारों ने असलहों व डंडों से धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने इसका वीडियो भी बना लिया और तलाक देने की धमकी दी, वीडियो वायरल कर बदनाम करने के लिए कहने लगा। दो दिन पहले महिला ने डीएम व एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी व उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर सैनिक पति, सास, ससुर व दोस्त शिवम गुप्ता, भानू मिश्रा निवासीगण निवासी गंगादरवाजा, धर्मेंद्र यादव, अवनीश यादव निवासीगण ग्राम आखूनपुर व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed