फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang leader of illegal weapons is arrested

कानपुर के असलहे नक्सलियों को बेचने वाला शातिर धरा गया, फर्जी लाइसेंस से करता था तस्करी

Wed, 15 Nov 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
gang leader of illegal weapons is arrested
गैंग का शातिर उपेंद्र सिंह
कानपुर शहर से फर्जी लाइसेंस पर असलहे खरीदने वाले गैंग के शातिर उपेंद्र सिंह को यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने बिहार से दबोच लिया। पूछताछ में उसने शहर के चार गन हाउसों से 29 असलहे खरीदने की बात कबूली है। मुंगेर कोर्ट में पेशी के बाद उपेंद्र को जेल भेज दिया गया। इधर एटीएस ने उपेंद्र को मुंगेर से लखनऊ लाने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दे दी है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में उसका ट्रांजिट रिमांड मिल जाएगा। एटीएस उपेंद्र का माओवादियों से कनेक्शन का दावा कर रही है। 
विज्ञापन


एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि एटीएस की कानपुर यूनिट ने 24 मई को मूलगंज स्थित जय जवान जय किसान गन हाउस, खन्ना आर्मरी, एके नियोगी एंड कंपनी और पूर्वांचल गन हाउस में छापेमारी की थी। दस्तावेज देखने पर अफसरों को पता चला कि चारों दुकानदार मुंगेर बिहार के थाना कासिम के बेलन बाजार निवासी उपेंद्र के जरिए माओवादियों को फर्जी टीएल (ट्रांजिट लाइसेंस) और फर्जी लाइसेंस पर असलहा बेचते थे। इन गन हाउसों के मालिकों को जेल भेजने के बाद  उपेंद्र को दबोचने के लिए एटीएस कई दिनों से मुंगेर में डेरा डाले थी। मंगलवार को सटीक लोकेशन मिलने पर एटीएस ने बिहार एटीएफ की मदद से उपेंद्र को मुंगेर से धर दबोचा। 
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस पर खरीदे थे 29 असलहे

gang leader of illegal weapons is arrested
डेमो पिक
पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि वह साथी राजकिशोर राय के साथ मिलकर फर्जी लाइसेंस तैयार करके असलहे खरीदता था। इसके बाद वह ऊंचे दामों पर नक्सलियों को शस्त्र बेच देता था। उपेंद्र ने फर्जीवाड़ा कर अब तक 29 असलहे खरीदने की बात कबूली है। ये असलहे 2014 से 2016 के बीच खरीदे और बेचे गए। उपेंद्र ने बताया कि फर्जी अभिलेखों, ट्रेजरी चालान और मुहर से फर्जी लाइसेंस तैयार करते थे।

होटल में बैठक कर करता था फर्जीवाड़ा

gang leader of illegal weapons is arrested
डेमो पिक
उपेंद्र ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि वह कानपुर में मूलगंज चौराहा स्थित जय जवान होटल में रुकता था। यह होटल जय जवान गन हाउस वालों का है। शस्त्र खरीदने के बाद वह होटल में ही बैठकर दुकानदार और दलालों के माध्यम से उसे दूसरे राज्य में ले जाने के लिए फर्जी कागजात तैयार करता था।
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुका उपेंद्र

gang leader of illegal weapons is arrested
डेमो पिक
एटीएस अफसरों ने बताया कि उपेंद्र एक बार पहले भी बिहार में पकड़ा जा चुका है, लेकिन वह कुछ दिन बाद ही जमानत पर छूट गया था। इसके बाद वह कुछ समय तक गायब रहा। फिर उसने फर्जी लाइसेंस पर हथियारों की खरीद-फरोख्त का धंधा चालू कर दिया था। उसका साथी राज किशोर राय तीन जुलाई 2016 को सीवान से पकड़ा जा चुका है। उसने फर्जी लाइसेंस तैयार कर 10 शस्त्र कानपुर से खरीद कर बिहार में बेचे थे। इस मामले में राज किशोर राय की भी रिमांड लेने की तैयारी चल रही है।

उपेंद्र के तार तलाशे जाएंगे

gang leader of illegal weapons is arrested
डेमो पिक
एटीएस अफसरों ने बताया कि उपेंद्र को लखनऊ लाकर पूछताछ की जाएगी। देखा जाएगा कि यूपी और बिहार के साथ ही किन-किन राज्यों से उपेंद्र के तार जुड़े हैं। वह किन सफेदपोशों और माओवादी संगठनों से जुड़ा रहा है। इसके अलावा उपेंद्र के परिवार और करीबियों का भी ब्योरा जुटाया जाएगा। 

जेल में हैं गन हाउसों के मालिक

gang leader of illegal weapons is arrested
डेमो पिक
फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र बेचने के आरोप में 25 जुलाई को एटीएस ने खन्ना गन हाउस के मालिक विजय खन्ना, एके नियोगी के मालिक अमरजीत नियोगी, पूर्वांचल गन हाउस के जैनुल आब्दीन और जय जवान गन हाउस के मालिक राजीव शुक्ला को पकड़ा था। इन सभी के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से सभी आरोपी लखनऊ जेल में बंद हैं। 

ये है गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य

gang leader of illegal weapons is arrested
डेमो पिक
सीओ मनीष सोनकर, इंस्पेक्टर हरीशंकर मिश्रा, दरोगा उपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध दुबे, सिपाही संजय सिंह, रवि कुमार, चालक सिपाही विजय कुमार, बिहार एसटीएफ के दरोगा अतुलेश सिंह, सिपाही नवनीत कुमार और विमलेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed