फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur

Ganesh Chaturthi 2022:  दस दिवसीय महोत्सव का श्रीगणेश, पंडालों और घरों में धूमधाम से स्थापित हुईं प्रतिमाएं

Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
सार

गणपति महाराज का आगमन भक्तों ने विधिवत पूजन अर्चन से किया। शुक्ल महायोग और चित्रा नक्षत्र में बुधवार के विशेष दिन गणपति महाराज को भोर पहर से ही घरों में विराजमान किया जाने लगा। पंडालों और घरों में धूमधाम से प्रतिमाओं की स्थापना हुई।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का, बप्पा की भक्ति में लीन होने का श्री गणेश हो चुका है। कोरोना के चलते दो साल बाद पंडालों में विराजे गजानन को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। विधि विधान के साथ पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इससे पहले ढोल नगाड़ों के साथ भगवान की प्रतिमाओं को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कहीं-कहीं शोभायात्रा भी निकाली गई, इसके बाद पुरोहितों ने प्रतिभा की स्थापना कराई। घरों में भी गणेश भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके बाद शाम को भी आरती और पूजन पाठ हुआ।

विज्ञापन


सुतरखाना गणेश मंदिर से निकाली गई स्थापना यात्रा
घंटाघर सुतरखाना स्थित गणेश मंदिर में 101वां सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गणेश स्थापना यात्रा निकाली गई। इसके बाद पूजन कर मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले मौजूद रहे। शाम को दिनेश गुप्ता द्वारा श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। यहां पर भक्तों ने साढ़े पांच फीट की प्रतिमा की स्थापना की है। गुरुवार को महिला मंडल की ओर से हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम होगा। शाम को उमा बेरीवाल की टीम भजन संध्या प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

उस्मानपुर गणेश पार्क में भी विराजे गजानन
बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति की ओर से उस्मानपुर स्थित गणेश पार्क में नवें गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह विधि विधान से बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद शाम को भी आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं और लोग शामिल हुए। प्रतिमा स्थापना के दौरान समिति के संरक्षक उमाकांत तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी सहित चेयरमैन मनोज दीक्षित, अध्यक्ष विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मोनू ठाकुर, कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मनगर में मिट्टी की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की
ब्रह्मनगर चौराहे पर अखंड सेवा समिति की ओर से आठवां श्री लंबोदर महोत्सव आयोजित किया गया। इस बार यहां साढ़े दस फीट की प्रतिमा स्थापित की गई। पं. योगेश अवस्थी ने मूर्ति की स्थापना कराई। इसके बाद आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया। शाम को पंडाल में आरती के बाद महिलाओं ने भजन भी गाए। गुरुवार को महाआरती व टैलेंट शो होगा। इस मौके पर वरुण मिश्रा, डॉ. हिमांशु चौधरी, मोहित गांधी, नवनीत मिश्रा, गुड्डू चौरसिया, गोलू रमानी, क्षितिज बाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

ढोल की थाप पर विराजमान हुए रामबाग के राजा
श्री श्री गणेश नव युवा मंडल रामबाग की ओर से रामबाग में 14वें विशाल वार्षिक महोत्सव में रामबाग के राजा की साढ़े सात फीट की प्रतिमा ढोल के थाप के बीच स्थापित की गई। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गुरुवार को भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इस मौके पर विवेक जायसवाल, अभिमन्यु सक्सेना, सुनील पांडेय, विशाल जायसवाल, वृंदा, रानू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

देवनगर में गजानन के भजनों पर झूमें भक्त
श्री गणपति सेवा समिति की ओर से देवनगर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में 11 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद उनकी आरती उतारी गई। शाम को त्रिमूर्ति जागरण पार्टी की ओर से भगवान का गुणगान किया गया। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर सुनील जालान, मन्नु ठाकुर, अनुराग तिवारी, बैजू, अनिल तिवारी, सुरेश गुप्ता, मानस मिश्रा, कालू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

चार दोस्तों ने शुरू किया लंबोदर उत्सव, आज पूरे शहर में नाम

ब्रह्मनगर चौराहे पर अखंड सेवा समिति की ओर से आठ साल से लंबोदर महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। समिति के कार्यकर्ता धीरज शुक्ला बताते हैं कि आठ वर्ष पूर्व मोहल्ले के चार दोस्तों संग वे बालाजी मंदिर गए थे। तभी दिमाग में आया कि क्षेत्र में कुछ ऐसा कार्यक्रम किया जाए कि सब लोग एकत्र हों। तब गणेश चतुर्थी पास में थी। सभी गणेश उत्सव मनाने पर सहमत हो गए। पहली बार उन लोगों ने साढ़े नौ फीट की प्रतिमा स्थापित की थी। कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोगों को अच्छा सहयोग मिला। तभी सोच लिया था कि अब कार्यक्रम अनवरत चलेगा। इसके बाद से कार्यक्रम भव्य होता चला गया। आज पूरे शहर में श्री लंबोदर महोत्सव को लोग जानने लगे हैं। इस वर्ष शिव बरात भी निकाली जाएगी।

Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi celebration in kanpur
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

राहू माता मंदिर परिसर में विराजे साढ़े पांच फीट के गणपति
मंधना कस्बे के राहूमाता मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा साढ़े पांच फीट ऊंची भव्य स्वरूप वाली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। पांचांग पूजन के बाद भगवान गणेश के विराजते ही लोगो ने गणेश भगवान की जय के जयकारे लगाए। इसके बाद भक्तों ने गणेश आरती की और अमृत रूपी प्रसाद ग्रहण किया। मंधना व्यापार मंडल श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को निखिल तिलकधारी ग्रुप द्वारा विभिन्न झांकियों को पेश किया जाएगा। झांकियो में शेर पर सवार दुर्गा जी का विशाल रूप, छिंमस्तिका देवी,12फुट लंबा राक्षस और महिसासुर की झांकियां प्रमुख होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed