फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gambhir Singh stood fourth in the 5 km walk

Kanpur News: पांच किमी पैदल चाल में चौथे स्थान पर रहे गंभीर सिंह

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gambhir Singh stood fourth in the 5 km walk
राष्ट्रीय मास्टर एथलीट स्पर्धा के प्रतिभागी गंभीर सिंह। - फोटो : स्रोत स्वयं
कानपुर देहात। बंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में 45वीं राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियशिप की पांच किमी पैदल चाल में अकबरपुर के गंभीर सिंह चौथे स्थान पर रहे। वापस लौटने पर रविवार को हेल्थ क्लब के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

बंगलुरु में 45वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप चार फरवरी से नौ मार्च तक हुई। 45 प्लस पुरुष वर्ग की पांच किमी पैदल चाल में अकबरपुर के गंभीर सिंह ने यूपी से हिस्सा लिया। चार फरवरी को हुए मुकाबले में उन्हें चौथा स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार प्रतिभागी पहुंचे थे। 30 वर्ष से 95 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गंभीर सिंह ने बताया कि 45 प्लस वर्ग की 5 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में देश के 21 धावकों ने भाग लिया। इसमें वह चौथे स्थान पर रहे। तमिलनाडु के मोहम्मद सिद्दीक प्रथम, केरल के शकीब दूसरे व तमिलनाडु के सकानन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed