फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Galla trader in Jaluan killed by hitting a hammer on his head

Jaluan News: गल्ला व्यापारी की निर्मम हत्या, सिर पर हथोड़े से किए कई वार, दुकान में पड़ा मिला शव

Sun, 23 Oct 2022 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 11:47 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के औरैया रोड स्थित दुकान में व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन जब दुकान पहुंचे, तो व्यापारी लहूलुहान हालत में मिला। उसकी हत्या सिर पर हथोड़ा मारकर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Galla trader in Jaluan killed by hitting a hammer on his head
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गल्ला व्यापारी की सिर में हथोड़ा मार कर अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। देर रात घर ना पहुंचने पर परिजन जब दुकान पहुंचे, तो व्यापारी के लहूलुहान शव को पड़ा देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे एसपी,सीओ, कोतवाल और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियाना निवासी गल्ला व्यापारी वीरेंद्र चौरसिया 53 का शव शनिवार की देर रात दुकान के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। खोजबीन करती हुए जब परिजन दुकान पहुंचे, तो उनके सिर में कई चोटों के निशान पाए गए और पास में ही हथोड़ा भी पड़ा था।

विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर एसपी रवि कुमार सीईओ जालौन प्रभारी कोतवाल कुलदीप तिवारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार बच्चे हैं।   

व्यापारी की मौत से पत्नी रानी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed