{"_id":"5f46a34c8ebc3e4ae354ad09","slug":"gaddhe-mein-doobane-se-yuvak-kee-jaan-gaee-kanpur-news-knp5790155123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबने से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबने से युवक की जान गई
विज्ञापन
रोती बिलखती मां और परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। इलाके के बलीदासपुर पिराडीखेड़ा के बीच जंगल में अवैध खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। इकलौती संतान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने अवैध खनन कर गड्ढा करने वाले माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिलुआपुर निवासी रोहित कुमार का 18 वर्षीय बेटा प्रेमचंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह कक्षा 10 में पढ़ता था। बुधवार दोपहर गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में बकरियां चराने गया था। जंगल में अवैध खनन से गड्ढा बन गया है। इसमें पानी भरा है। इसमें पिराडीखेड़ा और बलीदासपुर के छोटे बच्चे नहा रहे थे। बच्चों को देख वह भी नहाने लगा। पैर फिसलने से रोहित गहरे पानी में डूबने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। तब तक मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची मां और पिता पुत्र का शव बेहोश हो गए। लोगों की भीड़ जुट गई। पिता ने बताया कि वह भूमिहीन हैं। मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। बेटे ने पढ़ाई खर्च के लिए चार बकरी पाल रखी हैं। वह उन्हें चराने गया था। दरोगा सुरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
ग्रामीणों ने बताया कि औराई निवासी प्रयागराज ने इस जगह अवैध खनन कराकर गड्ढा खुदवा दिया। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई। इससे हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि जगह-जगह खनन माफिया ने मिट्टी खनन से तालाब बना दिए हैं। इससे हादसे हो रहे हैं।