{"_id":"6afb694cc18b81de3208cd44","slug":"furniture-artisan-hanged-himself-to-death-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1715111-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फर्नीचर कारीगर ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फर्नीचर कारीगर ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी के फत्तेपुर इकघरा में रविवार देर शाम नशे की हालत में घर पहुंचे 32 वर्षीय फर्नीचर कारीगर महेंद्र कुशवाहा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते दरवाजा खुलवाया तो महेंद्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। भाई राम सिंह के मुताबिक, महेंद्र शराब का लती था। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि कारीगर के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। (ब्यूरो)
