फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fruit seller stabs young man, injuredFruit seller stabs young man, injured

Kanpur News: फल विक्रेता ने युवक को चाकू मारी, घायल

Tue, 21 May 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 21 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fruit seller stabs young man, injuredFruit seller stabs young man, injured
भरथना। फल विक्रेता ने ठेला लगाने के पीछे लाई-चना बेचने वाले युवक पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से खलबली मच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला राजागंज में पाली बंबा पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हथठेले पर राजागंज निवासी सौरभ पोरवाल (28) लाई-चना बेच रहा था। उसके पास ही फल का हथठेला लगाए दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि जगह को लेकर दोनों पक्षों में शुरू हुए विवाद के दौरान आरोपी फल विक्रेता ने ठेले पर रखी चाकू से सौरभ पर हमला करके कई वार किए। इससे सौरभ घायल हो गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे घायल के परिजन उसे कोतवाली ले गए। जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। घायल ने बताया कि फल विक्रेता ने अपने दो साथियों के साथ चाकू व डंडे से प्रहार कर घायल किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सौरभ की तहरीर पर कस्बा के कल्याण नगर निवासी भुनके व उसके दो पुत्र छोटा बाबू व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed