{"_id":"692c9aa6f8ecfc21450b1697","slug":"from-today-you-can-pay-your-outstanding-electricity-bills-at-a-25-discount-kanpur-news-c-220-1-akb1002-134767-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से 25 फीसदी छूट पर जमा कर सकते बकाया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से 25 फीसदी छूट पर जमा कर सकते बकाया बिजली बिल
Mon, 01 Dec 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के बिजली बकायेदारों के लिए आज से आसान किस्तों में बिल जमा करने की योजना शुरू की गई है। दो हजार रुपये से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पूरा ब्याज माफ रहेगा। समय सीमा में बकाया बिल जमा करने पर मूल धन में पंद्रह से पच्चीस फीसदी तक छूट मिलेगी।
जिले में करीब 2.75 लाख बिजली कनेक्शन हैं। इसमें घरेलू बत्ती पंखा (एलएमवी-1) वाले कनेक्शन 2.31 लाख से अधिक हैं। वहीं वाणिज्यिक (एलएमवी-2) वाले 6716 कनेक्शन हैं। बकायेदारों से बकाया राजस्व जमा कराने के लिए बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है।
1 दिसंबर से दो हजार रुपये जमा कर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। करीब एक लाख से अधिक बकायेदारों पर बिजली निगम का लगभग डेढ़ सौ करोड़ राजस्व बकाया है। बिल जमा करने के तीन विकल्प मिलेंगे। एक मुश्त, 750 रुपये मासिक किस्त या फिर 500 रुपये मासिक किस्त जमा की जा सकेगी।