फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   From delivery boys to YouTubers, gig workers will get a new safety net.

Kanpur News: डिलीवरी बॉय से यूट्यूबर तक गिग वर्करों को मिलेगा नया सुरक्षा कवच

Sun, 19 Jul 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
From delivery boys to YouTubers, gig workers will get a new safety net.
कानपुर देहात। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के टैक्सी ड्राइवर, फूड डिलीवरी कर रहे लोगों से लेकर सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म के कंटेंट क्रिएटर तक सभी श्रम विभाग की निगाह में हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत इन्हें बीमा व अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए इनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात में वर्ष 2021 से अब तक करीब 1.55 लाख असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इसके अलावा अब गिग वर्करों का पंजीकरण करने में विभाग का विशेष फोकस हैं। जिले के सहायक श्रमायुक्त राम आशीष ने बताया कि सामाजिक संहिता लागू होने से गिग और प्लेटफॉर्म वर्करों को भी स्वास्थ्य सेवाओं, आय सुरक्षा और भविष्य निधि का लाभ मिल सकेगा। हालांकि यह लाभ केवल ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को ही मिलना है। बताया कि इसके लिए इन्हें पंजीकृत होने को प्रेरित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से अब तक कानपुर मंडल में 14788 गिग वर्करों का पंजीकरण हुआ है। इसमें कानपुर देहात में 1197, कानपुर नगर में 5557, औरैया में 1810, फर्रुखाबाद में 2036, कन्नौज में 1819 व इटावा में 2369 गिग वर्कर पंजीकृत हुए हैं। विभाग विशेष शिविर और पंजीकरण अभियान चला रहा है। श्रमिकों को पोर्टल पर अपना विवरण अपडेट करते रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed