फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friendship on App and pressure for conversion, Report on 12 including hotel owner, two arrested

फोन फन एप पर दोस्ती...धर्मांतरण का दबाव: होटल मालिक समेत 12 पर रिपोर्ट, महिला को भी बनाया आरोपी, दो गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज करके आगरा के दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में महिला को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Friendship on App and pressure for conversion, Report on 12 including hotel owner, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में घंटाघर चौराहे पर स्थित होटल गौरव पैराडाइज से आगरा के दो मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ी गई महिला के मामले में पुलिस ने महिला, होटल मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बलवा, मारपीट और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

बर्रा में रहने वाले युवक ने शुक्रवार को पत्नी को हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में घंटाघर के पास स्थित होटल गौरव पैराडाइज से आगरा, लोहा मंडी निवासी चांदबाबू व यहीं के सोहेल के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मदद से पकड़ा था। आरोप लगाया था कि पत्नी सोशल मीडिया पर फोन फन एप की मदद से मुस्लिम युवकों के संपर्क में थी।
विज्ञापन

दोनों युवक उसका धर्मांतरण कराना चाह रहे थे। आरोप लगाया कि पत्नी ने पहले पांच साल के बेटे को पीटा और उस पर भी धर्मांतरण का दबाव बनने लगी। इसके बाद घर से नकदी, गहने लेकर भागकर चांदबाबू व सोहेल से मिलने होटल पहुंची थी। दोनों युवक अपने आठ अज्ञात साथियों के साथ पूरे परिवार का धर्मांतरण कराने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है
वहीं, होटल मालिक पर उनकी मदद करने, बिना आईडी, एंट्री के उन्हें शरण देने, लव जिहाद व वैश्यावृत्ति का अड्डा होने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज करके आगरा के दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में महिला को भी आरोपी बनाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed