फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friends XI and Javed Fighters won the matches

Kanpur News: फ्रेंड्स इलेवन और जावेद फाइटर्स ने जीते मैच

Fri, 14 Nov 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Friends XI and Javed Fighters won the matches
कानपुर। जगईपुरवा प्रीमियर लीग में गुरुवार को फ्रेंड्स इलेवन और जावेद फाइटर्स ने अपने-अपने मैच जीते। रामादेवी में हुए पहले मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाए। टीम से मो. तल्हा ने 37 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में मृदुल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

वहीं आर्या फाइटर्स की टीम 7.2 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अमान ने सर्वाधिक 16 रन बनाए तो गेंदबाजी में उदय व मो. तल्हा ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मो. तल्हा को चुना गया। दूसरे मैच में पोखरपुर किंग्स ने आठ ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाए। टीम से मो. अनस ने 73 रन जोड़े तो गेंदबाजी में राज ने एक विकेट लिया। वहीं जावेद फाइटर्स ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 134 रन बनाए और छह विकेट से मैच जीता। जीत में हनी ने 87 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. अनस ने दो विकेट चटकाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed