Kanpur: मतदाता जागरूकता दिवस पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच, पत्रकार एकादश ने तहसील एकादश को नौ विकेट से हराया
Kanpur News: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तहसील एकादश और पत्रकार एकादश के मध्य फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पत्रकार एकादश ने नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नरवल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तहसील एकादश और पत्रकार एकादश के मध्य 12-12 ओवर का फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच विकासखंड सरसौल के अंतर्गत ग्राम पुरवामीर में स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मैदान में हुई।
इसमें पत्रकार एकादश ने नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की। तहसील एकादश के कप्तान उपजिलाधिकारी ऋषभ वर्मा और पत्रकार एकादश के कप्तान सत्यार्थ विक्रम के मध्य प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर ने टॉस करवाया। इसमें पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर तहसील एकादश को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
मोहम्मद सिराज बने मैन ऑफ द मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए नरवल की टीम ने पत्रकारों को 104 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पत्रकार एकादश के खिलाड़ियों ने मात्र एक विकेट खोकर 10 ओवर में ही मैच को नौ विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब तहसील एकादश के मोहम्मद सिराज के नाम रहा, जिन्होंने 68 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
युवाओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करें
इस मौके पर उपजिलाधिकारी ऋषभ वर्मा ने मतदाता दिवस के अवसर पर बोलते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने घर, परिवार, मोहल्ले में लोगों को जागरूक करें और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करें जागरूक करें ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय प्रताप सिंह, सप्पू सिंह, अंकित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।