फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Friend took obscene photos and threatened to make them viral from relative and extorted 1.5 lakh rupees

Kanpur: दोस्त ने अश्लील फोटो खींचकर रिश्तेदार से वायरल कराने की धमकी दे डेढ़ लाख ऐंठे

Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
सार

Kanpur News: अश्लील फोटो रिश्तेदार से वायरल कराने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मामला बाबूपुरवा का है। किशोरी ने जान देने का प्रयास किया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Friend took obscene photos and threatened to make them viral from relative and extorted 1.5 lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में एक युवक ने 17 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। फिर अपनी रिश्तेदारों की मदद से उन्हें वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने रुपये मांगे। किशोरी ने रुपये न होने की बात कही तो फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। बदनामी के डर से किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन बच गई। फिर परिजनों के पूछने पर मामला सामने आया।
विज्ञापन


बाबूपुरवा निवासी किशोरी की मां के मुताबिक चार साल पहले बेटी की दोस्ती इलाके में किराए पर रहने वाले कामरान से हुई थी। दोनों के बीच सालभर बातचीत होती रही। बात बंद होने पर आरोपी ने अपनी एक रिश्तेदार के जरिये किशोरी को कॉल कराई और कामरान के साथ अश्लील फोटो-वीडियो का डर दिखाकर दस हजार रुपये मांगे। किशोरी ने डरकर रुपये दे दिए तो आरोपियों ने कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद वह और पैसा न होने की बात कहकर गिड़गिड़ाई। हालांकि जब आरोपियों ने अपने कुछ और रिश्तेदारों को फोटो-वीडियो भेजकर डराया तो बदनामी के डर से उसने आत्महत्या की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन


हालांकि परिजनों ने उसे बचाकर जब कारण पूछा तो मामला सामने आया। इसी के बाद किशोरी की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि किशोरी की मां ने युवक और रिश्तेदार महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नंबर का किया इस्तेमाल
शिकायत करने वाली मां के मुताबिक बेटी को डराने के लिए अपने रिश्तेदारों फैज व नसरीन को फोटो-वीडियो भेज दिए। आरोपियों ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का प्रयोग किया। बदनामी के डर से किशोरी ने कभी घर से चुराकर तो कभी परिचितों से उधार लेकर आरोपियों को रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed