{"_id":"5ebcfe2c8ebc3e907d082d35","slug":"friend-shoots-young-man-in-banda-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: शराब के नशे में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: शराब के नशे में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Thu, 14 May 2020 01:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 May 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के बांदा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। शराब के नशे में दोस्तों ने 22 वर्षीय युवक प्रमोद पुत्र चुन्नू आरख को तमंचे से गोली मारी। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की वजह मामूली विवाद बताया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी अनिल यादव फरार है। इंस्पेक्टर शैलेश सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक युवक पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।