फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   friend Policing in Hamirpur

यहां पुलिस ने पेश की 'दरियादिली की मिसाल', हर कोई कर रहा शिवाकांत की तारीफें 

Wed, 04 Jul 2018 06:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 06:58 PM IST
सार

- रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट की सूचना पर यात्री को उतारा था

विज्ञापन
friend Policing in Hamirpur
 बीमार यात्री को कंधे पर उठाकर एंबुलेंस तक ले जाता आरपीएफ सिपाही शिवाकांत    - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर पुलिस का अमानवीय चेहरा समाज में सुर्खियां बनता है। वहीं कुछ ऐसे भी वर्दीधारी हैं जो किसी की मदद को सबकुछ न्योछावर कर देते हैं। यूपी के उन्नाव जिले में एक आरपीएफ सिपाही ने दरियादिली की मिसाल पेश की है।  

विज्ञापन

 

यहां रेलवे स्टेशन पर स्ट्रेचर न होने से एक  बीमार यात्री की मदद को लोग हिचक रहे थे। वहीं आरपीएफ सिपाही ने बीमार यात्री को कंधे पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में जरा सी भी देरी नहीं की। जिससे सिपाही कुछ ही पलों में आम से खास हो गया। 

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के थाना महराजगंज नारायणपुर निवासी राहुल कुमार मंगलवार पुणे शहर से वापस डाउन राप्तीसागर एक्सप्रेस से बस्ती जा रहे थे। ट्रेन के जनरल कोच में सवार राहुल की मगरवारा स्टेशन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

friend Policing in Hamirpur
मरीज की मदद करते शिवाकांत - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब पौने तीन बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने तक हालत काफी गंभीर हो गई। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रुकते ही यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इस बीच प्लेटफार्म पर यात्रियों का जमावड़ा लग गया।
 

लोगों ने स्टेशन मास्टर से स्ट्रेचर की मांग की तो बताया गया कि स्ट्रेचर नहीं है। इस बीच भीड़ देख आरपीएफ एसआई हरिप्रसाद सिंह व सिपाही शिवाकांत मौके पर पहुंचे। करीब दस मिनट तक बीमार यात्री को कोई भी प्लेटफार्म नंबर पांच से एक पर पहुंचाने को आगे नहीं आया। वहीं राहुल दर्द से कराहे जा रहा था।
 

सिपाही शिवाकांत ने भीड़ के बीच यात्री को कंधे पर उठाकर ओवरब्रिज होते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर लेकर पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही के सेवाभाव को सराहते लोग थक नहीं रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार यात्री का हाल जाना। साथ ही परिजनों से बातकर मामले की जानकारी दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार राहुल की हालत में सुधार है। बताया कि देर रात तक उसके परिजन अस्पताल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed