फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   friend burnt alive due to refuse giving money to drink liquor

शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था, नही दिए तो दोस्त को जिन्दा जला दिया

Fri, 23 Jun 2017 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
friend burnt alive due to refuse giving money to drink liquor
डेमो पिक
शराब का नशा किस हद तक इंसान को जानवर बना सकता है, इस का एक बड़ा उदाहरण कानपुर के काकादेव में देखने को मिला। यहां एक दोस्त ने शराब ना पिलाने पर बाइक से पेट्रोल निकाल कर सब के सामने अपने ही अजीज दोस्त को आग के हवाले कर दिया। ये दिल दहला देने वाला दृश्य देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


काकादेव में चंदेल चौराहे के पास रहने वाला गौरव मजदूरी करता है। वह शाम को मोहल्ले में खड़ा था। तभी कच्ची मड़ैया निवासी कल्लू वहां पहुंच गया। वह शराब के नशे में धुत था। उसने गौरव से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, लेकिन गौरव ने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर भड़के कल्लू ने एक बाइक से पेट्रोल निकालकर उस पर डाल दिया और आग लगा दी। इससे उसका कंधा और सीना झुलस गया। इलाकाई लोग कल्लू को पकडऩे के लिए दौड़े, लेकिन वह भाग गया। परिजनों ने गौरव को हैलट में भर्ती कराकर थाने में तहरीर दी। एसओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed