फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   freight train derailed in kannauj

गुरसहायगंज स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कानपुर से जाने वाली ट्रेन रोकी गई

Sat, 24 Aug 2019 09:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
freight train derailed in kannauj
कन्नौज में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के गुरसहायगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के बीच शनिवार की शाम कानपुर से मथुरा जा रही मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। अचानक झटका लगने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसे के चलते कासगंज से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को गुरसहायगंज पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन


जबकि कानपुर से कासगंज तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को कन्नौज पर रोका गया। घटना की जानकारी रेल महकमे के बड़े अफसरों को दी गई। अफसरों के निर्देश पर कासगंज-कानपुर पैसेंजर ट्रेन को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद क्रेन की मदद से वैगन को पटरियों पर रखने का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 6:40 बजे 42 वैगन की खाली मालगाड़ी चालक राजेंद्र कुमार व गार्ड भूपेंद्र सिंह लेकर कानपुर से मथुरा जा रहे थे। मालगाड़ी मेन लाइन पर आ रही थी, जिससे पैसेंजर ट्रेन को पास देने के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकना था। आटोमेटिक सिस्टम के तहत पैड बदला गया और मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रही थी।

तभी आटो रिवर्स हो जाने से पैड बदल गया, जिससे मालगाड़ी के 33 नंबर की वैगन से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और  33, 34 नंबर के वैगन पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलने पर सहायक स्टेशन मास्टर अभिषेक मिश्रा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

 

अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैड के रिवर्स होने के कारण मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने की बात सामने आई है, लेकिन पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। क्रेन की मदद से वैगन को पटरी पर रखने का काम शुरू कर दिया गया है। सुबह तक रेल यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

यात्रियों में मची अफरातफरी
तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के पहिए उतर जाने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस बीच यात्रियों की भीड़ कंट्रोल रूम पर पहुंच गई। इसके बाद कंट्रोलर के निर्देश पर सहायक स्टेशन मास्टर ने सूचना पट पर ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए निरस्त होने की सूचना लिख दी।

वहीं, शनिवार को तालग्राम में रोहली मेला से दर्शन कर कानपुर जाने वाले सैकड़ों यात्री परेशान रहे। इसके बाद यात्रियों में टिकट वापसी की होड़ मच गई और टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। तमाम यात्री रेलवे ट्रैक ठीक होने के इंतजार में प्लेटफार्म पर ही बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed