{"_id":"6aaef893d30ccd818c007b96","slug":"fraudster-jailed-for-committing-fraud-using-fake-gst-receipts-kanpur-news-c-362-1-ka11025-156939-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीएसटी की फर्जी रसीदें दिखा जालसाजी करने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीएसटी की फर्जी रसीदें दिखा जालसाजी करने वाले को भेजा जेल
विज्ञापन
कानपुर। जूही पुलिस ने कारोबारी को फर्जी जीएसटी भुगतान की रसीदें दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी वैभव मिश्रा को जेल भेज दिया। बर्रा तीन जनतानगर निवासी वैभव समेत छह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि परमपुरवा निवासी मोहम्मद जुल्फिकार ने 2017 में वैभव के माध्यम से प्राइड फुटवियर का जीएसटी पंजीकरण कराया था। टैक्स की रकम लेने के बाद वैभव कूटरचित रसीदें दिखाता रहा। इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के बाद जेल भेजा गया है। (संवाद)
-- -- -- -- --
विज्ञापन