{"_id":"6769ae085f856a1f1e006487","slug":"fraud-of-rs-30-lakh-in-the-name-of-getting-franchise-of-english-liquor-etawa-news-c-216-1-etw1001-119487-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंग्रेजी शराब की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंग्रेजी शराब की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
इटावा। अंग्रेजी शराब व बीयर की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर व्यापारी से 30 लाख रुपये ठग लिए गए। कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू चौगुर्जी शंकर भवन निवासी अजय कुमार तिवारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया गया कि पवन पांडे नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन से संपर्क किया। उसने अपने आपको शराब कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर अजय के साथ व्यापार करने की बात कही। 30 अप्रैल को पवन पांडे चार लोगों के साथ उनके घर पहुंचा।
सभी ने शराब व बीयर के सैंपल व पंफलेट और अन्य प्रचार सामग्री दिखाई। कंपनी के फर्जी दस्तावेज दिखाकर बताया कि प्रधान कार्यालय मुंबई में है और लखनऊ में मार्केटिंग कार्यालय है। पांच साल के लिए वितरक नियुक्त करके तीन दिन में सप्लाई की बात कही। जिसके एवज में 30 लाख रुपया सिक्योरिटी के रूप में जमा करना होगा। भरोसा करके व्यापार शुरू करने के लिए अजय ने पांच लाख रुपये उसी दिन नकद दे दिए।
विज्ञापन
दो अप्रैल को लखनऊ बर्लिंटन चौराहा एफाई टावर बिल्डिंग गेट नंबर दो में बनाए कार्यालय पर पहुंचे। वहां चार लोगों के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने व्यापार करने के लिए सिक्योरिटी मनी 30 लाख का भुगतान करने को कहा था। 25 लाख रुपये पवन पांडे ने कंपनी के खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन उन्हें सप्लाई नहीं मिली।
इसके बाद अजय ने उपरोक्त शराब निर्माता कंपनी के बारे में जानकारी की तब पता चला उनके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने जिला जौनपुर के थाना बरसठी के सरसरा गांव निवासी पवन पांडे, राहुल श्रीवास्तव, जिला आजमगढ़ के थाना तहबरपुर सुदयपुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, गोरखपुर रामगढ़ ताल निवास चंदन विश्वकर्मा, सत्येंद्र व सऊद खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।