फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud of Rs 16.50 lakh in the name of selling land, FIR against four including father and son

Kanpur: जमीन बेचने के नाम पर 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर

Sat, 01 Feb 2025 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2025 09:12 PM IST
सार

Kanpur News: जमीन बेचने के नाम पर 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घटना नवाबगंज थानाक्षेत्र की है। मामले में पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 16.50 lakh in the name of selling land, FIR against four including father and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नवाबगंज थानाक्षेत्र में जमीन क्रय करने के नाम पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बनियापुरवा कटरी निवासी बीआर अहिरवार ने अपने अन्य हिस्सेदार के साथ मिलकर नोएडा के सरफाबाद सेक्टर निवासी यादराम से नोएडा स्थित जमीन खरीदने के लिए एक इकरारनामा किया था। इकरारनामा के अनुसार अहिरवार ने अपने हिस्से के 16.50 लाख रुपये चेकों के माध्यम से उनके खाते में जमा किए। धनराशि का भुगतान किए जाने के बाद भी यादराम ने उनके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। आरोप है कि यादराम ने फरीदाबाद के जीएफ ब्लॉक अमरगढ़ फरीदाबाद निवासी अपने बेटे गजेंद्र, सुभाष चंद्र अग्रवाल और शाहपुर बमैटा गाजियाबाद निवासी सुरेंद्र यादव ने मिलकर किसी दूसरे के नाम जमीन का बैनामा कर दिया। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि बीआर अहिरवार की तहरीर पर यादराम, गजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed