{"_id":"5f9b0a298ebc3e9bc61cbc19","slug":"fraud-in-the-name-of-getting-jobs-in-arab-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अरब देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अरब देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा
Fri, 30 Oct 2020 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बा समेत क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को अरब देशों में नौकरी के लिए भेजने के नाम पर मोटी कमाई करने वालों का गिरोह सक्रिय है। इनकी जड़ें इतनी मजबूत है कि पुलिस की गिरफ्त से बच जाते हैं।
ऐसे ही एक मामले में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी इसरार अहमद पुत्र कज्जू ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि क्षेत्र के परछा गांव निवासी इमरान उर्फ बाबू पुत्र निहाल ने उसे सऊदी अरब भेजा था।
जिसके एवज में एक लाख रुपये लिए थे। कहा था कि अगर उसे चालक की नौकरी नहीं मिलती है तो वह उसे वापस बुला लेंगे और पैसा वापस कर देंगे। पीड़ित ने बताया जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो अपने पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर पिता ने इसरार से उसे वापस बुलाने को कहा और पैसा वापस करने की बात कही। इस पर इमरान उर्फ बाबू ने गालीगलौज कर धमकाया। काफी समय तक सऊदी अरब में फंसे रहने के बाद वह किसी तरह वापस आए। उन्होंने बताया जब पैसे मांगे तो वह मारपीट करने लगा।
थाने में सुनवाई न होने पर उसने अदालत की शरण ली। गुरुवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ धोखाधड़ी करने व रुपये मांगने पर मारपीट, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।