फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud in Kanpur, 38 lakhs was outstanding, so gold worth 1.5 crores crossed

दोस्त ने उड़ाया करोड़ों का गोल्ड: 38 लाख था बकाया, सोना गिरवी रखने की रची साजिश, ऐसे दिया था झांसा

Tue, 29 Nov 2022 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 12:17 PM IST
सार

फीलखाना थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह गिरवी रखने के नाम पर दोस्त ने ही तीन किलो सोना पार कर दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, 25 लाख रुपये नकद और चोरी का सोना बरामद किया है।

विज्ञापन
Fraud in Kanpur, 38 lakhs was outstanding, so gold worth 1.5 crores crossed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये का सोना पार करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर पूरी घटना का खुलासा किया। आरोपी के पास डेढ़ करोड़ का सोना व 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपी का 38 लाख रुपये वादी पर बकाया था।

विज्ञापन

इसलिए वह सोना लेकर फरार हुआ था। पुलिस इस तथ्य की पुख्ता तस्दीक करने में जुटी है। फीलखाना थाने में 24 नवंबर को चमनगंज निवासी नदीम ने अपने परिचित सराफ रितिक राज वर्मा पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनका तीन किलो सोना गिरवी रखने के नाम पर रितिक पार कर चला गया था।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि रितिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पूरा सोना बरामद कर लिया गया है। उसके पास से 25 लाख रुपये की नकदी भी मिली है। डीसीपी के मुताबिक तौफीक व नदीम मिलकर धागा व होजरी का कारोबार करते हैं। तौफीक के जरिये ही नदीम की रितिक से जान पहचान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रितिक ने पुलिस को बताया कि उसने नदीम को 38 लाख रुपये दिए थे। पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस बीच जब नदीम ने सोना गिरवी रखने की बात कही, तो उसने साजिश रची और फिर सोना लेकर फरार हो गया। वहीं, नदीम का कहना है कि उसने बैंक में गोल्ड लोन की बात की थी, तो गोल्ड का 65 फीसदी लोन मिल रहा था।

कुछ तथ्य समझ से परे
रितिक के पास से 25 लाख की नकदी भी बरामद हुई है। नदीम का कहना है कि ये रकम उसकी है। यह बात पुलिस को गले नहीं उतर रही है, क्योंकि नदीम तो खुद गोल्ड पर लोन लेने के लिए जेवरात गिरवी रख रहा था। ऐसे में उसके पास इतनी रकम कैसे आई, यह समझ नहीं आ रहा है।

नदीम का निकला दुबई कनेक्शन
पुलिस के मुताबिक नदीम का दुबई में बड़ा कारोबार था। कुछ समय पहले वहां पर कारोबार खत्म कर यहां धागा व होजरी का कारोबार शुरू किया था। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह दुबई सोना लेकर यहां कई बार आया।

पुलिस इससे संबंधित जानकारी आयकर विभाग को दी है। इससे आयकर विभाग अपने स्तर से जांच करेगा कि जो सोना दुबई से लाता था, वह अवैध तरीके से लाता था या फिर वैध। जो तथ्य सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई होगी।

ऐसे दिया था झांसा
पुलिस की जांच में सामने आया कि रितिक जब नदीम को लेकर सराफ की दुकान पर गया था। तब उसने कहा था कि दो घंटे लगेंगे। ये सुनकर नदीम ने कहा था कि वह नाश्ता करके आता है। इसी दौरान सोना लेकर रितिक फरार हो गया था। उसने बताया कि सवा करोड़ रुपये उसने ब्याज पर दे रखे हैं। जब वो यहां से फरार हुआ तो भोपाल, सूरत, बड़ौदा, लखनऊ और दिल्ली गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed