{"_id":"5b8e235442c79246547c62e9","slug":"fraud-case-with-women-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने के कंगन पहनने से अनर्थ होगा...और झाड़ ले गए कंगन, उसके बाद हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के कंगन पहनने से अनर्थ होगा...और झाड़ ले गए कंगन, उसके बाद हुआ ये सब
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में एक टप्पेबाज ने खुद को ज्योतिषी बताते हुए महिला से कहा कि सोने के कंगन पहनने से अनर्थ हो जाएगा। उसके बाद जो हुआ उसे देख सब हैरान रह गए। जानें पूरा मामला...
कानपुर के नानाराव पार्क के पास सोमवार को मार्निंगवॉक पर निकलीं फीलखाना के संगमलाल हाता निवासी उमा शुक्ला से टप्पेबाजी हो गई। उन्होंने बताया कि पार्क के पास दो टप्पेबाजों ने उन्हें रोक लिया। एक ने खुद को ज्योतिषी बताते हुए कहा कि आपके परिवार पर संकट है। सोने के कंगन पहनने से अनर्थ हो जाएगा। इसको आप तुरंत उतार दें।

Trending Videos
डेमो पिक
सके बाद दूसरे टप्पेबाज ने जेब से कागज निकालकर कंगन को उसमें रखने के लिए कहा। इस पर वह कंगन को हाथ से उतार कर कागज में लपेटने लगीं। इसी बीच बातों में उलझाकर कंगन की अदला-बदली कर ली। टप्पेबाजों के जाने के बाद कागज खोला तो उसमें तांबे का कंगन निकला।
इंस्पेक्टर कोतवाली पीके शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जाएगी।
इंस्पेक्टर कोतवाली पीके शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जाएगी।