फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud: 2,975 MNREGA workers kept working throughout the day even in the rain

फर्जीवाड़ा: बारिश में भी दिनभर काम करते रहे 2,975 मनरेगा श्रमिक

Thu, 31 Jul 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud: 2,975 MNREGA workers kept working throughout the day even in the rain
इटावा। अफसरों ने या तो जान बूझकर आंखें बंद कर रखी हैं या फिर मातहत उनकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इसके चलते मनरेगा कार्यों में जमकर मनमानी की जा रही है। स्थिति यह है कि गर्मी में सर्दियों की फोटो अपलोड कर मनरेगा का काम दिखाया जा रहा है। इसी तरह मंगलवार को दिनभर हुई बारिश के बीच जिले के सभी आठ ब्लॉकों में मनरेगा के काम दिखाया गया है। मनरेगा के पोर्टल पर 2,975 श्रमिक काम करते हुए दर्ज किए गए हैं। इतना ही नहीं पोर्टल पर अपलोड फोटो में कहीं तेज धूप तो कहीं गेहूं की फसल नजर आई जबकि इस समय धान की राेपाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से 29 जुलाई दिन मंगलवार को जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार देर रात तक चलती रही। हालांकि इस बीच कहीं तेज तो कही धीमी बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बीच जिले में 34 एमएम बारिश दर्ज की गई लेकिन मनरेगा के पोर्टल पर मजदूर बारिश में भी कच्चा काम करते रहे। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों पर अगर गौर करें तो तेज बारिश के बीच जिले के सभी ब्लाॅकों में नाला खोदाई, नाला सफाई, मेड़बंदी, पौधराेपण, चकरोड निर्माण के साथ ही कई कार्य होते रहे।
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड फोटो अधिकतर पुरानी हैं। इस समय खरीफ का सीजन चल रहा है लेकिन अपलोड फोटो में रबी सीजन की फसलें नजर आई। इसके साथ ही कई फोटो में पौधरोपण की जगह पुराने गड्ढों के सामने फोटो खींचकर इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक मनरेगा श्रमिकों की संख्या
महेवा 604
बढ़पुरा 243
चकरनगर 126
भरथना 164
ताखा 498
सैफई 479
जसवंतनगर 487
बसरेहर 374


बारिश के बीच मनरेगा के काम होना संभव नहीं है अगर मंगलवार को भी काम हुए तो गंभीर विषय है। सभी ब्लॉकों में इसकी जांच कराई जाएगी, जहां भी मनमानी सामने आएगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राकेश प्रसाद, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed