{"_id":"69ed2cab18c0102e72006311","slug":"fourth-edition-of-revolutionary-premier-league-to-be-held-in-october-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146322-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अक्तूबर में होगा क्रांतिकारी प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अक्तूबर में होगा क्रांतिकारी प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आयोजन इस वर्ष अक्तूबर में किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को गैंजेस क्लब में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।
संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि इस बार लीग में कुल छह टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता की खास बात यह होगी कि सभी टीमों का नाम देश के अमर शहीद क्रांतिकारियों के नाम पर रखा जाएगा जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में देशभक्ति का संदेश प्रसारित हो सके।
उन्होंने बताया कि लीग में 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों और टीम कप्तानों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी जिसके बाद टूर्नामेंट की तैयारियां तेज कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, अमरदीप राय, मनीष, पवन मिश्रा, सौरभ त्रिवेदी, शशांक साहू, आशुतोष यादव, अजय, राहुल टंडन, शैलेंद्र दुबे और गोपेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य मौजूद रहे।