फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fourteen farmers burnt stubble in Kanpur countryside, will be fined

कानपुर देहात में चौदह किसानों ने जलाई पराली, लगेगा जुर्माना

Sat, 13 Nov 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fourteen farmers burnt stubble in Kanpur countryside, will be fined
कानपुर देहात। पराली जलाने पर रोक है। कृषि विभाग ने इसकी निगरानी के लिए 105 कर्मी तैनात किए हैं। इसके बाद भी अकबरपुर, भोगनीपुर व डेरापुर तहसील में 14 किसानों ने पराली जलाई। डीएम ने नाराजगी जताकर संबंधित एसडीएम को किसानों से अर्थ दंड की वसूला करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है। वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। पराली जलाने पर एनजीटी की सख्त है। इसको लेकर कृषि विभाग ने न्याय पंचायत वार 105 कर्मियों की निगरानी के लिए तैनाती की है।
विज्ञापन

वहीं राजस्व कर्मियों को भी सक्रिय किया गया है। इसके बाद भी 10 नवंबर तक जिले में 14 किसानों ने पराली जलाई। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि अकबरपुर में सर्वाधिक 8 किसानों ने पराली जलाई। भोगनीपुर में 5 और डेरापुर में एक किसान ने पराली जलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एकड़ से लेकर चार एकड़ तक पराली जलाई गई है। दो एकड़ से कम पराली जलाने पर ढाई हजार व दो एकड़ से अधिक पराली जलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूली होती है। संबंधित एसडीएम को पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed