{"_id":"60620a988ebc3e8c9775c9d6","slug":"four-youths-drowned-in-ganga-river-in-fatehpur-two-dead-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गंगा नदी में डूबे सात दोस्त, दो की मौत, पांच सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गंगा नदी में डूबे सात दोस्त, दो की मौत, पांच सुरक्षित
Mon, 29 Mar 2021 10:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Mar 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मसवानी निवासी आलोक गुप्ता (22) पुत्र सुनील गुप्ता, ऋतिक उमराव (17) पुत्र प्रेमदत्त उमराव अपने पांच दोस्त राहुल, राघव, अमित, ऋतु व एक अन्य के साथ सोमवार दोपहर भिटौरा ओम घाट पर गंगा स्नान में लिए पहुंचे थे।
नदी में नहाते समय अचानक सभी तेज बहाव में चले गए और डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर राहुल, ऋतु, अमित और राघव को तो सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन आलोक और ऋतिक डूब गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस दी।हुसैनगंज पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव की तलाश शुरू कराई। कई घंटे बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को खोज निकाला। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। यह सुनकर परिजनों में मातम छा गया। थाना प्रभारी हुसेनगंज ने बताया कि नदी में डूबकर दो युवकों की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं अन्य पांच लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया है।