फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four-Year-Old Yashaswini Meets CM Yogi Adityanath at Gorakhnath Temple on Janmashtami

कानपुर की चार वर्षीय यशस्विनी पहुंचीं गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी से मिलकर लिया आशीर्वाद

Sat, 05 Sep 2026 06:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 06:44 PM IST
सार

Kanpur News: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कानपुर की चार वर्षीय यशस्विनी सिंह ने गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

विज्ञापन
Four-Year-Old Yashaswini Meets CM Yogi Adityanath at Gorakhnath Temple on Janmashtami
सीएम योगी से मिलीं चार वर्षीय यशस्विनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यशस्विनी अपने बाबा अशोक सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर देहात, और पिता अभय सिंह राजावत के साथ गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के दर्शन के लिए अक्सर जाती हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करती रहती हैं।

विज्ञापन

पहले भी भेंट कर चुकी हैं प्रतिकृतियां

यशस्विनी इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुकी हैं। पूर्व में उन्होंने मुख्यमंत्री को बुलडोजर और ब्रह्मोस की प्रतिकृति भी भेंट की थी। जन्माष्टमी के अवसर पर हुई मुलाकात में यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से आशीर्वाद मिलने पर परिवार के लोगों में भी खुशी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed