फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four year old innocent died due to drowning in the canal in Fatehpur, chaos among family members

Fatehpur: नहर में डूबने से चार साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते अचानक हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

Sat, 27 Jan 2024 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Jan 2024 02:23 PM IST
सार

Fatehpur News: किशनपुर थाना क्षेत्र में चार साल के मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई।  परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Four year old innocent died due to drowning in the canal in Fatehpur, chaos among family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में शुक्रवार की देर शाम नहर में डूबने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे के लगभग शुभ सिंह पुत्र मंजीत सिंह नहर के किनारे खेल रहा था।

विज्ञापन

मां शीला और पिता मंजीत खेत में काम कर रहे थे। तभी शुभ खेलते-खेलते नहर की तरफ चला गया। इसी दौरान उसका पैर पानी में फिसल गया और नहर में चला गया। उसके बाद पिता जानवरों का चारा लेकर घर चले आए। उनको लगा बेटा मां के साथ होगा और मां ने सोचा कि पापा के साथ घर चला गया होगा।
विज्ञापन

जब कुछ देर तक पता नहीं चला, तो खोजबीन शुरू कर दी गई। काफी मशक्कत के बाद देर रात 10 बजे नहर में से लगभग 500 मीटर दूर मासूम का शव उतराता मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed