चार साल की बच्ची से दुष्कर्म: बिस्कुट देने के नाम पर मासूम को बुलाया, खंडहर में कुकृत्य कर बनाया वीडियो
मऊ थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बिस्कुट देने के नाम पर मासूम को खंडहर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार देर शाम बिस्कुट दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची को खंडहर में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे, तो आरोपी मौके से भाग निकला। देर शाम पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
शनिवार की शाम को मासूम अपने घर पर मां व भाई के साथ थी। पिता खेत गये थे। इसी बीच युवक घर आया और दोनों भाई बहन को दुकान से बिस्कुट दिलाने के लिए दुकान ले गया। भाई को उसने बिस्कुट दिलाकर वापस घर भेज दिया, जबकि मासूम को बहला कर अपने साथ पास के खंडहर में ले गया। खंडहर में युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
उसके रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए, तो युवक भाग निकला। पिता मासूम को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। आरोप लगाया कि आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया है। रविवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी अखिलेश पासी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस सुरक्षा में बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। वीडियो बनाने की बात पर बताया कि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है। आरोपी के पास मोबाइल नहीं मिला है। बता दें कि प्रशासन जिस तरह से दुष्कर्म के मामलों को रोक लगाने के लिए मुहिम चलाई जा रही थी, उसका कुछ शहर पर विशेष असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।