फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four vicious thieves arrested for stealing from moving trains

Kanpur News: चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
Four vicious thieves arrested for stealing from moving trains
इटावा। चलती ट्रेनों व रेलवे स्टेशन से चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय शातिर चोर जीआरपी ने गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से आठ मोबाइल व जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी शैलेष निगम ने बताया कि शनिवार को फर्रुखाबाद ओवरब्रिज के नीचे से चार अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चोरों में सड़क बाजार कुम्हारन मोहल्ला इकदिल निवासी दीपक, भूलपुर इकदिल निवासी रवि प्रकाश, पुलिया खेड़ा गांव थाना निधौलीकला एटा निवासी अजय कुमार उर्फ छंगा व 16 फीट रोड थाना दझिणी फिरोजाबाद निवासी शिवा हैं।
विज्ञापन

इनके पास से आठ मोबाइल, एक जोड़ी पायल, एक पायल, तीन जोड़ी बिछुआ, एक चैन व दो अंगूठी बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि संगम और मरुधर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में चोरी और लूट की घटनाओं को दे चुके हैं। इनमें दीपक गैंग का सरगना है जिस पर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर समेत 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम पर सात मुकदमें, रवि पर चार और अजय पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed