{"_id":"5d16543b83a45a01074747911546c7ba","slug":"four-trains-were-standing-on-the-broken-signal-outer-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटर पर टूटा सिग्नल प्वाइंट खड़ी हुईं चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटर पर टूटा सिग्नल प्वाइंट खड़ी हुईं चार ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल स्टेशन के दिल्ली एंड के आउटर पर मंगलवार को सिग्नल प्वाइंट टूटने से इलाहाबाद-लखनऊ ट्रैक बाधित हो गया। गोमती और संगम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें आउटर पर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
प्वाइंट ठीक करने तक करीब दो घंटे रूट बाधित रहा। उधर, ट्रेनें लेट होने से नाराज दैनिक यात्रियों ने स्टेशन और रेलवे कंट्रोल रूम में हंगामा किया।
घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। आउटर का सिग्नल प्वाइंट टूटने से गोमती, संगम, इलाहाबाद इंटरसिटी और फतेहपुर-कानपुर इंटरसिटी आउटर पर खड़ी हो गईं। लखनऊ-कानपुर और इलाहाबाद-कानपुर रूट बाधित हो गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना रेलकर्मियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। फौरन टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और प्वाइंट को करीब दो घंटे में ठीक किया। उधर, इलाहाबाद और लखनऊ रूट की ट्रेन लेट होने पर दैनिक यात्री डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दफ्तर पहुंचे और ट्रेन लेट होने की वजह पूछी। डिप्टी एसएस के सही तरीके से जवाब नहीं देने से वे उखड़ गए।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर हंगामा करने के बाद रेलवे कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां भी नारेबाजी की। इलाहाबाद और लखनऊ रूट की ट्रेनें जब स्टेशन पहुंचीं तो दैनिक यात्री उनमें बैठकर गंतव्य को रवाना हो गए।
गोमती 11 घंटे लेट आई
ट्रेनों की लेटलतीफी से मंगलवार को भी यात्री परेशान रहे। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 11:15 घंटे, आनंद विहार -गुहावटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 7 घंटे और गुहावटी से आनंद विहार आने वाली यह ट्रेन पांच घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन आई।
इसी तरह सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नई दिल्ली-सिलचर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4:30 घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 3:30 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट रही। इसके अतिरिक्त 185 ट्रेेनें अपने निर्धारित समय से एक से 16 घंटे देरी से चल रही हैं।
मुंबई के लिए मार्च से ट्रेन
होली में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर-मुंबई सीएसटी के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से 5 मार्च से 9 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को 6 ट्रिप में चलेगी।
मुंबई सीएसटी से यह ट्रेन 6 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार ने दी।