फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four teenagers who went to bathe in Yamuna river drowned in Etawah

इटावा: यमुना में चार किशोर डूबे, ग्रामीणों ने मुश्किलों से तीन को बचाया, एक लापता

Thu, 05 May 2022 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 01:46 PM IST
सार

बकेवर थाना क्षेत्र में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया है, लेकिन एक अभी भी लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोर को खोज रही है। 

विज्ञापन
Four teenagers who went to bathe in Yamuna river drowned in Etawah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बंगला दिलीप नगर के चार किशोर यमुना नदी में डूब गए। इनमें से तीन को नदी किनारे पशु चरा रहे लोगों ने बचा लिया, जबकि एक किशोर अभी लापता है। थाना पुलिस ग्रामीण के साथ गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की खोज में लगी है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, बकेवर थाना क्षेत्र की बराउख चौकी क्षेत्र के दिलीप नगर ग्राम पंचायत के मजरा ग्राम बंगलन के चार युवक गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव से करीब चार किमी दूर स्थित यमुना नदी में नहाने गए थे। चारों किशोर राजाबाबू उर्फ पूरन राजपूत अंशू, अंकित, विवेक कुमार, दिलीप नगर गांव के सामने यमुना नदी में नहाने उतरे थे।
विज्ञापन

इनमें से चारों किशोर नदी में भंवर में डूबने लगे। शोर सुनकर नदी किनारे अपनी भैंस चार रहे लोगों में यमुना नदी में कूदकर किसी तरह से तीन को पानी से निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर राजा बाबू और पूरन सिंह राजपूत पुत्र राजू राजपूत 16 वर्ष का कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों के डूबने की जानकारी होने पर दिलीपनगर, मड़ैया  व बंगलन गांव के लोग पहुंचे। पानी मे उतरकर किशोर की खोज में जुटे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में डूबे किशोर की खोज कराई, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला था। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ भी मौके पर पहुंच गए है। एनडीआरएफ बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed