{"_id":"5a855b704f1c1b0a7b8b72ce","slug":"four-prisoners-absconding-from-child-protection-house-by-making-sheet-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः चादर की रस्सी बनाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 'चार बंदी फरार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः चादर की रस्सी बनाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 'चार बंदी फरार'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
इसी बंदी संप्रेक्षण गृह से फरार हुए चार बंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर के नौबस्ता में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार किशोर बंदी, बंदी गृह में बनी खिड़की को तोड़कर फरार हो गए। यह राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह नौबस्ता क्षेत्र के धोबिन पुलिया स्थित तीन मंजिला निजी भवन में चल रहा है। बाल सुधार गृह के दूसरी मंजिल पर बे एक हॉल में कुल 47 किशोर बंदियों को रखा गया है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात यहां रह रहे चार बंदियों ने खिड़की की ग्रिल काट दी। बंदियों ने चादर के सहारे बंदी गृह से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर अफरा तफरी का महौल बन गया। डीएम ने होमगार्डों को सेवामुक्त करने के आदेश दिए हैं। आलाधिकारी मामले की जांच में लगे हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व सोमवार को सोमवार को जेल पुलिस बालिग हुए चार बंदियों को जब लेने के लिए पहुंची थी तो साथी बंदी भड़क गए। उन्होंने अधीक्षक प्रेमेंद्र कुमार से चारों को न ले जाने की बात कही थी। उन्होंने मना किया तो बंदी उग्र हो गए थे। अधीक्षक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू की थी। हॉल में रखी मेज कुर्सियां फेंकी। बिल्डिंग में बाहर की ओर लगे शीशे भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
अधीक्षक और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मारपीट की। इससे अधीक्षक के हाथ में चोट भी आई थी। बवाल के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी। बावजूद इसके बंदियों के फरार हो जाने से प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान भी उठ रहे हैं।