फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four persons including MD of BACL Real Estate arrested for cheating in the name of plot

Kanpur News: प्लॉट के नाम पर ठगी के आरोपी बीएसीएल रियल इस्टेट के एमडी समेत चार गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Four persons including MD of BACL Real Estate arrested for cheating in the name of plot
कानपुर। पनकी पावर हाउस के रिटायर्ड कर्मी रमाकांत मिश्रा (73) से प्लॉट देने के नाम पर ठगी करने के आरोपी बृजेंद्र सिंह चौहान और उसके तीन साथियों विष्णु सिंह, जितेंद्र सिंह और हिमांशु दीक्षित को पनकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत हुई है।
विज्ञापन

पनकी सी ब्लॉक निवासी रमाकांत मिश्रा की ओर से बुधवार को कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनकी बेटी कंचन दीक्षित ने 31 दिसंबर 2020 को बीएसीएल रियल इस्टेट के एमडी स्वराजनगर के बृजेंद्र सिंह चौहान से 405 गज का प्लॉट लिया। बृजेंद्र सिंह ने उन्हें 200 गज प्लॉट की जगह और बताई। उन्होंने एक जनवरी 2021 को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद चार लाख रुपये और दे दिए लेकिन बृजेंद्र सिंह चौहान ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। उन्होंने बार बार कहा लेकिन उनको टरकाया गया। किसी तरह उनको नौ लाख रुपये वापस हुए। रमाकांत मिश्रा के मुताबिक उन्होंने बकाया रुपये मांगे तो आरोपी और उसके तीन साथियों विष्णु सिंह, जितेंद्र सिंह और हिमांशु दीक्षित ने जान से मारने की धमकी दी। कहा प्लॉट भूल जाओ नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार देर रात बृजेंद्र सिंह समेत उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed