फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four people including MD of BACL Real Estate were sent to jail

Kanpur News: बीएसीएल रियल एस्टेट के एमडी समेत चार को भेजा जेल

Sun, 07 Sep 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Four people including MD of BACL Real Estate were sent to jail
कानपुर। पनकी पावर हाउस के रिटायर्ड कर्मी से प्लाट के नाम पर ठगी करने के आरोपी बीएसीएल रियल एस्टेट के एमडी बृजेंद्र सिंह चौहान और उनके तीन साथियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पनकी के सी ब्लाॅक निवासी रमाकांत मिश्रा ने पनकी रोड स्थित वीएसीएल कंपनी के एमडी बृजेंद्र सिंह चौहान से दिसबंर 2020 में बारासिरोही में दो सौ वर्ग गज का प्लाट क्रय किया था। 14 लाख का भुगतान उन्होंने आरटीजीएस और नकद किया। रुपये देने के बाद जब उन्होंने बृजेंद्र सिंह से प्लाट की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि दबाव बनाने पर बृजेंद्र सिंह ने नौ लाख रुपये वापस करते हुए प्लाट देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं शेष रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मामले में पनकी पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र सिंह चौहान व साथी स्वराजनगर के जितेंद्र सिंह, विष्णु सिंह व हिमांशु दीक्षित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पनकी थाना प्रभारी मनोज कुमार भदौरिया ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र सिंह चौहान पर पनकी, कल्याणपुर, बिधनू, कोतवाली व बिठूर समेत विभिन्न थानों में 21 धोखाधड़ी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed