फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   four people arrested in fatehpur

फतेहपुर: गोवंश लदा ट्रक पकड़ा, चार गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Jan 2021 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
four people arrested in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज पुलिस ने मंगलवार को बहबलपुर गांव के पास गोवंश लदा तस्करों का ट्रक पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील तिराहे पर पुलिस को गोवंश भरा ट्रक आने की खबर मिली। इस पर पुलिस ने तिराहे पर चेकिंग लगाई। चेकिंग देख कर चालक ट्रक लेकर भागा। यह देख पुलिस ने पीछा करके ट्रक को डलमऊ मार्ग पर बहबलपुर गांव के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


ट्रक से प्रयागराज के मोहम्मद इरफान, बिहार के गया जिला के शब्बीर खान, एटा के आफताब, मथुरा के राहुल कुरैशी को गिरफ्तार किया। 14 चक्का ट्रक से 18 गोवंश बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए तस्कर शिकोहाबाद से मवेशियों को लेकर बिहार के डेहरी जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed