फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four new teams will join the Veterans Cricket League this year

Kanpur News: इस वर्ष वेटरंस क्रिकेट लीग में शामिल होंगी चार नई टीमें

Sun, 10 Aug 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four new teams will join the Veterans Cricket League this year
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन अक्तूबर से होगा। इस वर्ष इसमें चार नई टीमें खेलेंगी। पिछली बार चैंपियनशिप में आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनारस को हराकर ट्राॅफी जीती थी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्य के अनुसार लीग की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन की ओर से एजीएम का आयोजन 24 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में एसोसिएशन को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। एजीएम में सदस्यों की सहमति से रूपरेखा तैयार की जाएगी। सबसे पहले लीग स्तर के मुकाबले होंगे। इससे 16 टीमें नॉकआउट में प्रवेश करेंगी। पिछले साल की तरह लगभग सभी जिलों में मुकाबले होंगे। फाइनल मैच कानपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

28 की जगह इस वर्ष 32 जिलों बरेली, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर, हथरस, एटा, मथुरा, आगरा, जीबीनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, गाेंड़ा, बस्ती, इलाहाबाद, वाराणसी, सोनभ्रद, कानपुर देहात, बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव और हरदोई के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed