फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four men kidnap class ninth girl and misdeed with her

कक्षा नौ की छात्रा को कार से अगवा कर ले गए चार युवक, सामूहिक दुष्कर्म कर गांव के बाहर छोड़कर भागे

Tue, 17 Sep 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
four men kidnap class ninth girl and misdeed with her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
कन्नौज के सौरिख में कक्षा नौ की छात्रा को चार युवक कार से अगवा कर ले गए। इन्होंने छात्रा से इलाहाबाद में गैंगरेप किया। 12 सितंबर से लापता किशोरी को अगले दिन आरोपी गांव के बाहर छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने पहले 13 सितंबर को पुलिस को छात्रा के गायब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद 16 सितंबर को फोन पर गैंगरेप के बारे में बताया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंगलवार शाम को एसओ सौरिख राजकुमार सिंह के साथ सीओ छिबरामऊ ने छात्रा और उसके परिजनों से मामले की जानकारी ली। मामला दो अलग-अलग समुदायों का होने के कारण पुलिस खासी सतर्कता बरत रही है। 
विज्ञापन


 

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा 12 सितंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते से उसे कार सवार चार युवक अगवा कर ले गए। दोपहर तक छात्रा के घर न लौटने पर परिजनों ने स्कूल में पता किया। यहां बताया गया कि छात्रा स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन अपने स्तर से तलाश में जुटे रहे।

13 सितंबर की सुबह परिजनों ने पुलिस को छात्रा के गायब होने की जानकारी दी। इसी दिन शाम को छात्रा घर पहुंच गई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे सभी के होश उड़ गए। छात्रा ने बताया कि सौरिख कस्बे के चार युवक उसे जबरन कार में खींचकर अपने साथ इलाहाबाद ले गए।

यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। मामले को पहले तो परिजन दबाए रहे। बाद में 16 सितंबर को इसकी जानकारी सौरिख पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की तबियत ठीक नहीं है। उधर, पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed