{"_id":"68e8179d88cb854d8d035077","slug":"four-members-of-a-gang-involved-in-stealing-goods-from-tube-wells-arrested-kanpur-news-c-220-1-akb1007-132734-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नलकूपों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नलकूपों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शौक पूरे करने में आ रही आर्थिक बाधा को दूर करने के लिए गजनेर थाना क्षेत्र के रतवापुर निवासी चार युवा चोर बन बैठे। गिरोह में अन्य सदस्यों को शामिल करने के बाद इन लोगों ने गजनेर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक तीन नलकूपों पर चोरी की घटनाएं कर डालीं। गुरुवार को चोरी का सामान बेचने जाते वक्त पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को तिलौंची स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है।
गजनेर थाना पुलिस ने गुरुवार को तिलौंची रेलवे क्रासिंग के पास चितरिया रोड से रतवा निवासी लवकुश यादव, अनुज यादव, शशांक उर्फ लवी विश्वकर्मा व भोगनीपुर थाना के कृष्णा नगर पुखरायां निवासी नीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का स्टार्टर व जीन पाइप बरामद किया है। गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रतवा निवासी अमन यादव गिरोह का सरगना है और आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। शराब व अन्य शौक पूरे करने के लिए उन लोगों ने खेतों पर बने नलकूपों में चोरी को अंजाम देना शुरू किया था।
इसमें अमन ने पुखरायां निवासी दोस्त नीरज को भी शामिल किया था। वह लोग सूनशान में बने नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी करने व पशु चुराने का काम करते थे। उन लोगों ने करीब डेढ़ माह पहले रतवा निवासी धर्म सिंह के नलकूप से स्टार्टर चोरी की थी। वहीं 10 दिन पहले ज्यूनियां निवासी संदीप सिंह के नलकूप से जीन पाइप व स्टार्टर चोरी किया था। स्टार्टर अमन अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
दो माह पहले जिठरौली स्थित नलकूप से स्टार्टर, केबल चोरी की थी। चोरी के रुपयों से वह अपने शौक पूरे करते थे। गुरुवार को वह लोग चोरी का सामान बेचने जा रहे थे। रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से सभी को जेल भेजा गया है। जबकि गिरोह के सरगना अमन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।