{"_id":"69601a7793f79ff5df08feec","slug":"four-lakh-rupees-were-snatched-in-the-name-of-d-pharma-fake-marksheet-was-given-kanpur-news-c-362-1-ka11002-139059-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डी-फार्मा कराने के नाम पर चार लाख हड़पे, नकली मार्कशीट थमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डी-फार्मा कराने के नाम पर चार लाख हड़पे, नकली मार्कशीट थमाई
विज्ञापन
कानपुर। डी-फार्मा कराने के नाम पर नौबस्ता के एक युवक ने कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी दो छात्रों से चार लाख रुपये ले लिए। छात्रों के अभिभावकों ने परीक्षा और मार्कशीट के बारे में पूछा तो आरोपी ने कूटरचित नकली मार्कशीट थमा दी। पीड़ित ने नौबस्ता थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कानपुर देहात का मामला बता टरका दिया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई तो उनके आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
कानपुर देहात के भोगनीपुर के माचा गांव निवासी अतुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यशोदानगर निवासी अताउल उर्फ राजा से भांजे प्रबल कुमार और उसके दोस्त अंकित को डीफार्मा कराने की इच्छा जताई तो उसने चार लाख रुपये लिए। रुपये लेने के बाद अताउल ने बताया कि दोनों बच्चों का दाखिला वाईबीएन यूनीवर्सिटी रांची में करा दिया है। बाद में कहा कि कोरोना के कारण बच्चों को परीक्षा देने नहीं जाना है, काॅपी पेपर घर आएगा वहीं से लिखकर भेज दें। बाद में सीधे मार्कशीट दे दी। मार्कशीट देखकर शक हुआ तो विश्वविद्यालय से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों छात्रों का कभी पंजीकरण हुआ ही नहीं था, न ही उन्हें कोई मार्कशीट भेजी गई। आरोप है कि रुपये लौटाने में पहले टरकाया बाद में इन्कार कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।