फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four girls including two real sisters died due to drowning in the pond

तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत चार की मौत

Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four girls including two real sisters died due to drowning in the pond
मऊ के बाईसा तालाब में चार किशोरियों के डूबकर मरने के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थानाक्षेत्र के बौसड़ा गांव में तालाब किनारे भैंस चराने गईं पांच बालिकाओं में चार की डूबने से मौत हो गई। जिसमें दो सगी बहनें हैं। किनारे पर मौजूद बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को बौसड़ा गांव निवासी सगी बहनें बुधरानी निषाद (12) और पार्वती निषाद (11) पुत्री रामप्रकाश, सविता निषाद (10) पुत्री बृजलाल, गौरी निषाद (12) पुत्री सोनू निषाद व महेवा घाट कौशांबी निवासी किरन निषाद (12) पुत्री जोश कुमार पटोरी रोड के बाइसा तालाब के पास भैंस चराने आईं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद हल्की बारिश होने पर दो बालिकाएं फिसलकर गिर गईं। बालिका गौरी ने बताया कि कपड़े गंदे होने पर लगभग साढ़े चार बजे सभी तालाब में नहाने लगीं। जिसमें किरन और पार्वती तालाब की गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए बुधरानी व किरन आगे बढ़ीं तो पैर फिसलने पर वह भी गहरे पानी में चलीं गई। गौरी ने कहा कि वह डर गई किसी तरह बाहर निकली और घर जाकर घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण दौड़कर तालाब की ओर पहुंचे। लगभग दो घंटे के अंदर ग्रामीणों ने ही चारों बालिकाओं को बाहर निकाल लिया और आनन फानन में सीएचसी मऊ लाए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी धवल जायसवाल ने भी पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया और शासकीय सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने चारों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कक्षा चार व पांच की छात्राएं
इन चारों में बुधरानी व पार्वती सगी बहनें थीं। किरन इनकी मौसी की बेटी थी जो अपनी छोटी बहन काजल के साथ ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करती थी। सविता समेत सभी बौसड़ा गांव निवासी थे। सभी कक्षा पांच व छह की छात्रा थीं।

 मऊ के  बाईसा तालाब में चार किशोरियों के डूबकर मरने के बाद मौके पर मोबाइल की रोशनी से लिखापढ़ी करते

मऊ के बाईसा तालाब में चार किशोरियों के डूबकर मरने के बाद मौके पर मोबाइल की रोशनी से लिखापढ़ी करते- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed